भिलाई : न्यूज़ 36 : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा एन .जी. ओ. प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजकों की नियुक्तियां की गई है। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की अनुसंशा से प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूद्र मूर्ति को भिलाई जिला संयोजक पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है। के रूद्र मूर्ति की नियुक्ति पर जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने हर्ष जताया है। के रुद्र मूर्ति पूर्व में भिलाई भाजपा पूरब मंडल में उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।
