Saturday, March 14, 2026

बीएसपी कर्मियों को 5,000 त्योहार अग्रिम

1 मार्च से विभागीय मॉड्यूल पर कर सकेंगें आवेदन

वित्त वर्ष 2024-2025 के लिये प्रबन्धन ने जारी किया आदेश 

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने वित्त वर्ष 2024 – 25 के लिए कर्मचारियों को त्योहार अग्रिम का आदेश जारी कर दिया। इसमें कर्मियों को ₹5000 त्यौहार अग्रिम मिलेगा । कर्मचारी इसके लिए 1 मार्च से विभागीय मॉडयूल पर आवेदन कर सकेंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमन अनुभाग ने वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए त्योहार अग्रिम का पत्र 26 फरवरी को जारी किया। इसमें वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में त्योहारों को मनाने सभी गैर कार्यपालक कार्मिकों (प्रशिक्षु व एनएमआर को छोड़कर) को उनके विकल्प के आधार पर ₹5000 अग्रिम प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । जो गैर कार्यपालक कार्मिक वित्त वर्ष 2024 – 25 के लिए अपना विकल्प बदलना चाहते हैं वे बीएसपी होमपेज में पर्सनल इन्फो ई -सहयोग के माध्यम से लॉगिन कर अपनी व्यक्तिक संख्या व पासवर्ड डालकर त्योहार अग्रिम मॉड्यूल में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पिछले वित्त वर्ष 2023 -24 में त्योहार के विकल्प को बदलना पिछले वित्त वर्ष 2023- 24 के लिए त्यौहार अग्रिम का दावा किया था। लेकिन इस वित्त वर्ष 2024 -25 में अग्रिम नहीं लेना चाहते हैं, पिछले वित वर्ष 2023- 24 में त्यौहार अग्रिम का दवा नहीं किया था लेकिन इस वर्ष 2024- 25 में अग्रिम हेतु दवा करना चाहते हैं आदि का उल्लेख करना होगा। वही विकल्प (1 )के मामले में अभी बदले जाने वाला त्योहार वर्तमान त्योहार जिसके लिए अग्रिम कटौती की जा रही है, के बाद होना चाहिए प्रबंधन ने यह भी कहा है, कि वह गैर कार्यपालक कार्मिक जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष 2023 -24 में त्यौहार अग्रिम प्राप्त किया था। वह इस वक्त वर्ष 2024- 25 में उसी त्यौहार के लिए जारी रखना चाहते हैं, उन्हें कोई विकल्प प्रविष्ट करने की आवश्यकता नहीं है। त्योहार अग्रिम ब्याज मुक्त है, जिसकी कटौती ₹500 की 10 बराबर मासिक किस्तों में की जाएगी एक त्योहार विशेष को मनाने हेतु लिए गए त्योहार अग्रिम का भुगतान, उस त्यौहारिक माह के वेतन के साथ प्रदान की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news