Thursday, March 19, 2026

पर्यावरण, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ उद्योगों पर 4.80 लाख रु. जुर्माना लगाया

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण और भूजल प्रदूषण की शिकायत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई उद्योगों पर जुर्माना लगाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने कुल 4.80 लाख रुपए से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की है। कुछ इकाइयों को संचालन बंद करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह ने शिकायत की उसकी शिकायत पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, भिलाई ने यह विस्तृत जांच कराई, जिसमें कई औद्योगिक इकाइयों को नियमों का उल्लंघन करते पाया औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर गया। पर्यावरण मंडल की टीम ने पाया कि कुछ इकाइयां बिना वैध अनुमति के संचालित हो रही थीं और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं कर रही थीं। गंभीर उल्लंघन मिलने पर मेसर्स जय अम्बे इस्पात उद्योग और मेसर्स आदित्य इंडस्ट्रीज को तत्काल उत्पादन बंद करने तथा बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए। जांच के बाद मेसर्स कोलकेम पर 60 हजार, मेसर्स हरियाणा रोलिंग मिल्स पर 20 हजार, मेसर्स ओम साईं इंडस्ट्रीज पर 60 हजार तथा मेसर्स श्री महावीर इस्पात और मेसर्स श्याम ट्रेडलिंक पर 40-40 हजार रुपए अलावा अन्य पांच इकाइयों पर का जुर्माना लगाया गया। इसके कुल 2.60 लाख रुपए की सामूहिक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है। पर्यावरण मंडल ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता न हो।

शिकायत में भूजल प्रदूषण की आशंका भी जताई गई थी, जिसके बाद वार्ड क्रमांक 41, 42, 43, 44, 45 और 46 में लगे ट्यूबवेल और हैंडपंपों के जल नमूनों की जांच कराई गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news