Saturday, March 21, 2026

रोटरी क्लब सदस्यों ने गोवंश को बांधे रेडियम बेल्ट

भिलाई : न्यूज़ 36 : रोटरी क्लब ऑफ भिलाई जीनियस के पदाधिकारियों ने गोवंश को दुर्घटना से बचाने अनूठी पहल की है। क्लब के सदस्यों ने दुर्ग-भिलाई के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर गोवंश को रेडियम बेल्ट बांधी। जिससे रात के वक्त गोवंश दूर से दिख जाए और संभावित दुर्घटनाएं रोकी जाए।
क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन अभिलाष जोशी ने बताया कि स्मृति नगर, जुनवानी, नेहरू नगर, स्टेशन रोड दुर्ग, धमधा रोड, मालवीय नगर और पद्मनाभपुर सहित विभिन्न व्यस्ततम मार्गों में 175 गोवंश को रेडियम बेल्ट बाँधा गया। इस कार्य में क्लब के सचिव रोटेरियन कमल चौहान, रोटेरियन संजय अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से इस वर्ष का लक्ष्य मानव अंग, रक्त और नेत्रदान तथा शरीर दान के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इस वर्ष अब तक 5 शरीर दान किए जा चुके हैं और 21 नेत्रदान किए जा चुके हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news