Friday, September 4, 2026

कोसानाला टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक अन्य युवक घायल

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित कोसनाला टोल प्लाजा के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में 56 वर्षीय रेलवे कर्मचारी रविशंकर भारती की मौत हो गई।

रविशंकर बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविशंकर भारती को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविशंकर भारती को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल लाया गया है।

टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश

हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस के सामने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे ।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा किस समय हुआ और टक्कर मारने वाला वाहन किस दिशा में गया। मामले में । पुलिस द्वारा आसपास से गुजरने वाले लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news