निगम में सफाई टेंडर को लेकर चल रहा है विवाद
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिका निगम रिसाली में सफाई टेंडर को लेकर महासंग्राम चल रहा है। सोमवार की सुबह लगभग ढाई सौ से अधिक सफाई मजदूर रिसाली महापौर शशि सिन्हा के घर आ धमके। जिसका संचालन प्रेम साहू के द्वारा किया जा रहा था। महापौर ने सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पिलाया। उसके बाद कांग्रेस नेताओं के साथ रिसाली निगम का घेराव करने अपने घर से पैदल रिसाली निगम आ गई। सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर के नेतृत्व में निगम आयुक्त मोनिका वर्मा का तीन घंटे तक उनके कार्यालय के बाहर घेराव किया गया। लेकिन वे एक बार भी बाहर निकल कर सुध लेने का प्रयास नहीं की। सुबह से खाली पेट रहने के कारण महापौर शशि सिन्हा निगम परिसर में ही बेहोश हो गई। उनका बीपी, शुगर लो हो गया था। उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। वहीं महापौर शशि सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल, जिला सचिव चुम्मन देशमुख, राजकुमार देशमुख, पार्षद
अनिल देशमुख, विनय नेताम, राहुल राय, जहीर अब्बास, संजू नेताम, अनूप, रोहित धनकर, पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक, सरीता पांडे, अमृत पाल टीटू, डी नारायण सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रिसाली निगम ऑफिस में धरना देने पहुंचे थे।
