Sunday, April 12, 2026

मुर्गा चौक में रिटायर्ड कर्मियों ने दिया धरना

शनिवार को मुर्गा चौक पर रिटेंशनधारियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया

बढ़े हुए किराए और प्रबंधन के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन होगा और उग्र

भिलाई : न्यूज़ 36 : शनिवार को सेवा निवृत कार्मिक कल्याण संघ के बैनर तले मुर्गा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रिटेंशनधारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में सेवानिवृत कर्मचारी धरने में शामिल हुए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

धरना प्रदर्शन में विभिन्न वार्डों के पार्षदों की भी उपस्थिति रही, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला। संघ के सदस्यों में बीएसपी प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा रोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। लगातार उपेक्षा और सौतेले व्यवहार से आक्रोशित कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ यह विरोध प्रदर्शन किया।

Oplus_16908288

भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और बीमार कर्मचारी भी धरने में शामिल हुए। कई 70 से 80 वर्ष तक के बुजुर्ग दवाइयों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। महिलाओं, विशेषकर गृहिणियों की सक्रिय भागीदारी ने आंदोलन को और मजबूती प्रदान की।.

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा बार-बार बढ़ा हुआ किराया भेजकर सेवा निवृत कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे तुगलकी फरमान करार देते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बढ़े हुए किराए का सर्कुलर वापस लेकर लाइसेंस बहाल नहीं किया गया, तो आगामी आंदोलन और अधिक उग्र हो सकता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news