Thursday, March 19, 2026

बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने फरवरी माह के रिटायर कर्मियों को दी विदाई

भावुक हुए रिटायर कर्मी, स्वरचित कविता सुना कर लूटी वाहवाही

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 में समारोह का आयोजन कर माह फरवरी 2026 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह में रिटायर कर्मियों ने जहां भिलाई स्टील प्लांट और सेक्टर-4 सोसाइटी से अपने लगाव पर बातें की, वहीं आगे भी सोसाइटी के सदस्य बने रहने की इच्छा जताई।
समारोह में स्वागत उपरांत सोसाइटी के अध्यक्ष पूरनलाल देवांगन ने सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर रिटायर कर्मियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष  देवांगन ने कहा कि हमारे रिटायर साथी इस वृहद परिवार का हिस्सा है और इन साथियों का योगदान हमेशा रेखांकित होता रहेगा। इस मौके पर रिटायर कर्मियों ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।
इस दौरान मर्चेंट मिल से रिटायर महेश कुमार यदु ने कहा- सेक्टर 4 सोसायटी की पहचान यहां का पारदर्शिता वाला कामकाज है। उन्होंने कहा कि जब आकस्मिक ऋण की सीमा 2000 थी, तब से वह ऋण लेते रहे हैं और आज यह सीमा बढ़कर 2 लाख रुपए है। सोसाइटी ने पूरे सेवाकाल में हर कार्य में पूरा सहयोग दिया। रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट-1 से रिटायर राजेश कुमार सुमन ने कहा कि हमने अपने सेवाकाल की शुरुआत में सुन रखा था कि जब भी सदस्य बनना है तो सेक्टर-4  सोसाइटी का ही बनना है। इसका पालन करते हुए हम भी सदस्य बन गए और इसके बाद पहली बार ऋण लेकर अपनी मां के लिए गैस सिलेंडर लिए थे। सोसाइटी की इस पहली मदद ने हम सबको भावुक कर दिया था।
स्टील मेल्टिंग शॉप-3 से रिटायर्ड वीएसएस श्रीधर ने कहा कि- सेक्टर 4 सोसाइटी टीम भावना से काम करती है और यहां होने वाली वार्षिक साधारण सभा भी हर साल निर्विघ्न संपन्न होती है। सोसाइटी की इस कार्यप्रणाली ने हमेशा प्रभावित किया। ब्लास्ट फर्नेस से लेख राम साहू ने कहा कि उन्होंने सेक्टर 4 सोसाइटी को हमेशा मार्गदर्शक सोसाइटी के रूप मे देखा है। पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन से रिटायर चिंतामणि साहू ने कहा- किसी भी सदस्य कर्मी को सोसाइटी से कोई भी शिकायत नहीं रही। श्री साहू ने सोसाइटी की कार्यप्रणाली पर अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने खूब तारीफ की।
सीईडी से रिटायर जयंत सिंह नगरकोटी ने कहा इस सोसाइटी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव रहा और पूरे सेवाकाल में कभी कोई शिकायत नहीं रही। प्लेट मिल से रिटायर प्रवीण तांबेकर ने कहा- इस सोसाइटी से जुड़ने से पहले दूसरी सोसाइटी वालों ने हमें सदस्यता देने से इनकार कर दिया था। यहां की कार्य प्रणाली ने हम सभी कर्मियों को खूब प्रभावित किया। इस दौरान ज्यादातर रिटायर कर्मियों ने कहा कि सभी की इच्छा आगे भी सोसाइटी से जुड़े रहने की है।
इसी तरह जनरल एस्टेब्लिशमेंट से माखनलाल, जितेंद्र कुमार, कंस्ट्रक्शन से कृष्णेश्वर मानकर, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से तोखू राम साहू, ऊर्जा प्रबंधन विभाग से गोपाल, स्टील मेल्टिंग शॉप-1 से राजेश देशमुख,  स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से राजेंद्र वर्मा, नकुल राम साहू, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से रामेश्वर प्रसाद और कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से राजकुमार चौधरी ने भी अपनी बात रखी।
इस अवसर पर सोसाइटी परिवार से उपाध्यक्ष असमां परवीन, अशोक राठौर, संचालक मंडल सदस्य पुरुषोत्तम सिंह कंवर, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर, शशिभूषण ठाकुर और नितिशा साहू तथा सोसायटी के कर्मियों में  मैनेजर सुदीप बनर्जी, पिजुष कर, नारायण साहू एवं सुरेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। मंच संचालन संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी और आभार प्रदर्शन संचालक विपिन वन्छोर ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news