Sunday, March 22, 2026

ईद की खुशियां मनाई वृद्धाश्रम में

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हाजी शेख अब्दुल रहमान ने ईदुल फितर के मौके पर सेक्टर-2 स्थित आस्था बहुद्देशीय संस्थान के वृद्धाश्रम में खुशियां बांटी। सेक्टर-1 निवासी रहमान ने सपरिवार यहां पहुंच कर सभी वृद्ध व निराश्रित लोगों को भोजन करवाया और उनके साथ कुछ पल बांटे। इस दौरान आस्था परिवार ने हाजी रहमान परिवार का आभार जताया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news