Tuesday, September 1, 2026

भिलाई, रिसाली और चरोदा निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

दुर्ग : न्यूज 36 : जिले के तीन नगर निगमों भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को होगा।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका (एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत आदेश जारी किया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में होगी। सुबह 11 बजे से नगर निगम भिलाई, दोपहर 3 बजे से नगर निगम रिसाली और शाम 5 बजे से नगर निगम भिलाई-चरोदा के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news