दुर्ग : न्यूज 36 : डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर वाचनालय परिसर उरला दुर्ग में जयभारत ग्रुप द्वारा वार्डवासियों के साथ हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्य अतिथि कुमेश खांडेकर और विशिष्ट अतिथियों में अक्षुता राव,आशुतोष श्रीवास्तव, दीनबंधु वर्मा, अजीत कुर्रे,रोहिदास मेश्राम,धनंजय प्रजापति,जगदम्बा राव,सुलोचना बौद्ध,महेंद्र बौद्ध,राजकुमार राव,जे.आर साहू,आदि रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिदास चौधरी जी ने की और मंच संचालन साक्षी बौद्ध ने किया।

जयभारत ग्रुप प्रमुख सविता बौद्ध संकल्पी ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया और अपने विचार रखते हुए कहा – भारत का संविधान हमारे लिए देश का राष्ट्र ग्रन्थ है जिसका अध्ययन करना भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए नितांत आवश्यक हैं ताकि हम अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों को भी समझ सकें और संविधान के अनुसार चल सके। हमें संविधान पर पूर्ण विश्वास है क्योंकि भारत के संविधान में ही,सारी समस्याओं का समाधान है। महिला म्यूजिकल चेयर में गीता साहू ने प्रथम,करुणा ने द्वितीय,सुशीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,पुरुष म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अजीत कुर्रे ने प्रथम,संदीप खांडेकर ने द्वितीय और रोहिदास मेश्राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जयभारत ग्रुप से विशाखा कुर्रे,शांति प्रजापति,ममता वासनिक,सुनंदा खोबरागड़े,नम्रता बागड़े,संजू चौरे,ललिता मेश्राम,ज्योति जामनिक,करुणा ,गीता साहू,रागिनी रोशन,सरिता द्विवेदी,संगीता लावहत्रे,उमा जायसवाल,शालिनी मेश्राम,अंशु बागड़े,सुनैना,वर्षा,सलोनी, अंशिका,कृष्णा पांडे,लतिका, रिंकू संगोले,तनुजा,साधना आदि के साथ संपूर्ण वार्डवासी उपस्थित रहें ।
