Friday, June 5, 2026

विश्व योगासन में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि निभा रहे महत्वपूर्ण दायित्व

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक, मंच व पदक प्रभारी से लेकर जोन प्रभारी तक छत्तीसगढ़ के

भिलाई : न्यूज़ 36 : अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक जारी प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। इस विश्व स्तरीय आयोजन में योगासन भारत छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और भिलाई निवासी गोस्वामी जयंत विष्णु भारती को मुख्य मंच का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जयंत इससे पहले सितंबर-25 में भिलाई में भिलाई में सम्पन्न 6 वीं सीनियर और सीनियर ‘ए’ राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण प्रबंधकीय दायित्व निभा चुके हैं।
इसी तरह अहमदाबाद में जारी प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में दुर्ग निवासी और छत्तीसगढ़ योगासन भारत के महासचिव डॉ. मेजर सिंह को पदक समारोह के महत्वपूर्ण दायित्व का प्रभारी बनाया गया है। इस विश्व योगासन चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभा रहे देश के चुनिंदा योग विशेषज्ञों में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ योगासन विशेषज्ञ धमतरी निवासी भोजेंद्र साहू भी शामिल हैं। गत वर्ष भिलाई में हुई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता और अल्मोड़ा उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल में योगासन में भोजेंद्र निर्णायक का दायित्व निभा चुके हैं।
एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में पैरा योगासन के प्रभारी शैलेंद्र ऋषि को इस विश्व चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके समर्पण, कार्यक्षमता एवं छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उत्कृष्ट योगदान की स्वाभाविक पहचान है। सरगुजा निवासी और कृषि विस्तारक अधिकारी शैलेंद्र ऋषि को पैरा योगासन के लिए पूर्वी जोन का प्रभारी बनाया गया है।

Oplus_16908288

योगासन भारत छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गोस्वामी जयंत विष्णु भारती ने बताया कि पिछली राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट भागीदारी, अनुशासन, संगठन क्षमता एवं उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदेश के सभी पदाधिकारियों पर विश्वास व्यक्त किया गया है और यह सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान, गौरव और प्रेरणा का विषय है। भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन तथा योग ऋषि स्वामी रामदेव के आशीर्वाद से साकार हो रहा यह भव्य आयोजन विश्व पटल पर योगासन खेल के स्वर्णिम भविष्य का उद्घोष कर रहा है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news