ज्ञान ज्योति माता सावित्रीबाई के कार्यों को किया याद
भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रथम शिक्षिका क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले माता के परिनिर्वाण दिवस पर 10 मार्च को बुद्ध भूमि कोसा नगर प्रतिमा स्थल के पास श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
सर्वप्रथम मोमबत्ती और अगरबत्ती प्रज्वलित कर माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया। बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शेन्डे ने माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया। भिमाई महिला मंडल की अध्यक्षा दानशीला रामटेके ने माता सावित्रीबाई फुले के समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा समानता और बहुजनों के हक और अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और योगदान हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
इस अवसर पर गीतेश्वरी रामटेके ,मीनाक्षी मून ,कोमल चंद्रिकापुरे, नीतू मेश्राम, माया सुखदेव,अल्का शेन्डे, श्रावस्ती रामटेके ,प्रिया मेश्राम, वीरेंद्र मेश्राम, गौतम डोंगरे प्रेरणा धाबर्डे और डॉक्टर उदय धाबर्डे तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन बौद्ध कल्याण समिति के उपाध्यक्ष रंजू खोबरागड़े ने किया तथा भविष्य में भी बुद्ध भूमि में रचनात्मक कार्यों को करने पर जोर दिया।