साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत
11-11 फेरों की सुविधा
भिलाई : न्यूज़ 36 : ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 11-11 फेरों के लिए संचालित होगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी।
प्रमुख स्टॉपेज – इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया में होगा।
दुर्ग-हरिद्वार समय सारिणी
दुर्ग से प्रस्थान : सुबह 11:00 बजे
रायपुर : 11:36 आगमन / 11:41 प्रस्थान
भाटापाराः 12:28 / 12:30
उसलापुर: 13:45 / 13:55
पेंड्रारोडः 15:13 / 15:15
अनूपपुरः 15:53 / 15:55
शहडोलः 16:35 / 16:45
उमरियाः 17:33 / 17:35
अगले दिन सोमवार को
हजरत निजामुद्दीनः 11:25 बजे
हरिद्वारः शाम 5:30 बजे आगमन
वापसी की समय सारिणी :
हरिद्वार से प्रस्थान : शाम 6:55 बजे (सोमवार)
हज़रत निज़ामुद्दीन : रात 11: 10 बजे
दूसरे दिन :
उमरियाः 18:44 / 18:46
शहडोल : 19:45 / 19:55
अनूपपुरः 20:33 / 20:35
पेंड्रारोड: 21:10 / 21:12
उसलापुरः 23:40 / 23:50
तीसरे दिन
भाटापाराः 00:40 / 00:42
रायपुर: 01:40 / 01:45
दुर्गः सुबह 3:00 बजे आगमन (बुधवार)
