Monday, February 16, 2026

इंद्रजीत की पहल से जरूरतमंद मरीजों को राहत, 4 वर्षों से निशुल्क डायलिसिस सेवा

बीरा सिंह मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल प्रबंधन के निर्णय से जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत

भिलाई : न्यूज़ 36 : सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं Shri Beera Singh Multi Speciality Hospital के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह की पहल से जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल परिसर, फल मंडी भिलाई में पिछले चार वर्षों से लगातार निशुल्क डायलिसिस सेवा संचालित की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस सेवा के अंतर्गत अब तक 496 मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस किया जा चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह पहल जीवनदायी साबित हो रही है।

विशेष बात यह है कि अस्पताल द्वारा डायलिसिस के दौरान लाइन लगने तक आने वाले खर्चों का भार भी स्वयं वहन किया जाता है, जिससे मरीजों और उनके
परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उपचार के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news