दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ शासन के महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में राजस्व संग्रहण और नागरिकों की सुविधा को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालयों को खुला रखने का निर्देश दिया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप आगामी छुट्टियों के दौरान पंजीयन कार्य की प्रक्रिया जारी रहेगी। जारी अधिसूचना के ‘अनुसार, मार्च माह में पक्षकारों द्वारा कराए जाने वाले पंजीयन की अधिक संख्या को देखते हुए मार्च माह के चतुर्थ रविवार 22 मार्च, अंतिम शनिवार 28 मार्च, अंतिम रविवार 29 मार्च और न महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को भी सभी पंजीयन कार्यालयों में कामकाज सामान्य रूप से संचालित होगा। आ विभाग के अनुसार, मार्च का महीना राजस्व प्राप्ति के लिए अत्यंत या महत्वपूर्ण है। वित्तिय वर्ष का अंतिम है माह होने एवं नए वित्तिय वर्ष के त्र प्रारंभ के कारण लंबित कार्यों का ।। निपटारा आवश्यक है। अतः जनहित में इन अवकाश के दिनों में भी उप पंजीयक कार्यालयों में दस्तावेजों के पंजीयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। साथ ही जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को 31 मार्च तक बैंकों में शासकीय लेनदेन सुचारू रखने निर्देशित किया गया है।
