भिलाई : न्यूज़ 36 : मतांतरण के मुद्दे को लेकर सिख यूथ सेवा समिति भिलाई ने मानव सेवा माधव सेवा के तहत सात लोगों की सिख पंथ में वापसी करवाई। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदा सुपेला में किया गया, जहां गुरुद्वारा, प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल ने की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने पारिवारिक परिस्थितियों या किसी प्रलोभन के कारण मतांतरण कराया था, उन्होंने सिख धर्म के सिद्धांतों और मानव सेवा से प्रभावित होकर पुनः सिख पंथ को अपनाया।
गुरुद्वारा के पाठी सुरेंद्र सिंह दर्दी ने आनंद साहिब का पाठ और अरदास कराई गई। इसके बाद मुखवाक लिया गया तथा सभी लौटे हुए श्रद्धालुओं को सिरोपाओ की बख्शीश देकर घर वापसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह और सिख यूथ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि यह पहल समाज में सेवा, एकता और अपने मूल धर्म से जुड़ाव को मजबूत करने का प्रयास है। इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि जिन लोगों का मतांतरण हुआ है, उनकी घर वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और उनकी जरूरतों व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में पलविंदर सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह गांधी, बलजिंदर सिंह कलेर, बीबी कुलवंत कौर, तजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, जसवंत सिंह खालसा, सुच्चा सिंह, पवित्र सिंह, त्रिलोचन सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
