साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : पिछले दिनों भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना व चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज के पदाधिकारीयों ने दिल्ली नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से सौजन्य भेंट कर जीएसटी सरलीकरण प्रकिया के तहत नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म पर विचार विमर्श किया, जिसकी सार्थक चर्चा के परिणाम स्वरूप ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जीएसटी में सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% किए गए जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 12% और 28% को खत्म कर दिया गया। बहुत से वस्तुओं में 0% स्लैब कर आम जनता को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया गया।

जिसके लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा,केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बहुत-बहुत धन्यवाद साधुवाद दिया,इन्होंने देश को इतनी बड़ी सौगात दी।
