भिलाई : न्यूज़ 36 : विगत दिनों सेंट विंसेंट पैलोटी स्कूल डोंगरगढ़ में आयोजित 17वी, राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें दुर्ग जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने -अपने वजन समूह में मेडल जीत कर अपने दुर्ग जिले को गौरानवित किया ।
इस विशेष उपलब्धि के लिए उनके प्रशिक्षक रामकुमार पांडे एवं वार्ड के पार्षद अरुण सिंह ने बधाई दी ,और आगे इससे बेहतर प्रदर्शन की कामना की । पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं क्रमशः बालिका समूह में सीनियर ग्रुप में-75 किलो वजन में कु.निधि कनौजिया-स्वर्ण पदक, – 55 किलो बालक सीनियर वर्ग में विपिन दहाते -रजत पदक, – 50 किलो बालक वजन जूनियर वर्ग में हिमांश छिब्बर-रजत पदक,-75 किलो बालक जूनियर वर्ग में तरनवीर सिंह ढींगरा-रजत पदक ,
60 किलो बालक जूनियर वजन समूह में अविश मनरल -रजत पदक,- 45 किलो सब जूनियर वजन समूह में कु. लोकांक्षी सिंन्हा -कांस्य पदक प्राप्त कर दुर्ग जिले को गौरांवित किया।
विंसेंट पैलोटी स्कूल डोंगरगढ़ में17वी, राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आप की राय
[yop_poll id="1"]
