Thursday, January 1, 2026

दंतेवाड़ा जिला के पुराना मार्केट इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता

भिलाई : न्यूज़ 36 : विगत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिला के पुराना मार्केट इनडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा जिला के कलेक्टर कुणाल दुदावत तथा विधायक चेतराम आतामी , महापौर पायल गुप्ता एवं महिला आयोग की प्रदेश सदस्य श्रीमती मंडावी की उपस्थिति में दुर्ग जिले में प्रशिक्षण देने वाली संस्था कारा- कु- जु- बो -काई काॅन कराते डो मार्शल आर्ट्स फुल कांटेक्ट कराते के खिलाड़ी व प्रशिक्षक सेनसाई गिरी राव के मार्ग दर्शन में संस्था के सीनियर खिलाड़ी व टीम कोच जे.पी.राजू , एवं टीम मैनेजर सुभाष सोनी के नेतृत्व में कुल 21 खिलाडियों ने थाई बॉक्सिंग की प्रतियोगिता में प्रथम बार हिस्सा लेकर अपने दुर्ग जिले को गौरवान्वित करते हुए चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Oplus_16908288

इस उपलब्धि पर हमारी संस्था के सभी सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों ने तथा उनके अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच को बधाई दी बधाई देने वालों में अरविंद चंदेल, दीपक गुप्ता, जेपी राजू , रामकुमार पांडे,गांधी सोनी,सुभाष सोनी ,लक्ष्मी तिवारी मनोज नेताम ,भरत लाल साहू, श्रवण साहू ,विधि मिश्रा ,काजल बेहरा, महक हुसैन, अमरकांत तिवारी आदि थे।

मेडल प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों की सूची निम्नानुसार है-: जे. हर्षिता ( -22 किलोग्राम)-स्वर्ण पदक, पार्थ दावड़ा( -36 किलोग्राम)-सिल्वर पदक, तृप्ति साहू(- 49 किलोग्राम ) स्वर्ण पदक, पूर्वी सिंह( -50 किलोग्राम) कांस्य पदक , अंशिका राय(-36 किलोग्राम) कांस्य पदक, वीणा देवांगन(- 32 किलोग्राम) कांस्य पदक, तानिया वर्मा(- 25 किलोग्राम ) स्वर्ण पदक, कोमल देवांगन(- 38 किलोग्राम )सिल्वर पदक, विवेक पांडे(- 32 किलोग्राम)-

कांस्य पदक, मुस्कान कुमारी(- 38 किलोग्राम) कांस्य पदक, अविश सिंह मनराल (-60 किलोग्राम)-कांस्य पदक, रायन दावड़ा (-50 किलोग्राम)-सिल्वर पदक, चांदनी साहू(-60 किलोग्राम) स्वर्ण पदक, एल. सुजल(-57 किलोग्राम )-स्वर्ण पदक, जी श्रेयस( -75 किलोग्राम) -स्वर्ण पदक, महक फातिमा(-54 किलोग्राम) -स्वर्ण पदक, अनुज दहाते(-60 किलोग्राम) -स्वर्ण पदक, इसके अलावा विपिन दहाते सोहन जोशी आराध्या ताम्रकार नूतन साहू ने भी अपना बेहतर प्रदर्शन किया। हम सभी सीनियर – जूनियर प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं संस्था के डायरेक्टर सेनसाई गिरी राव इनको शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। यह जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से प्रेस प्रभारी राम कुमार पांडेय ने दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news