भिलाई : न्यूज़ 36 : झाड़फूंक करने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरप्तार किया है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देता रहा।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि 24 दिसंबर को प्रार्थिया थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिग पुत्री का स्वास्थ्य खराब होने से 22 दिसंबर को परसबोड़ बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को ईलाज व झाड़फूंक कराने अपने घर ग्राम बुलाई थी। झाड़फुक करने के बाद नींबू को लेकर फेंकने जाने बोलकर बैगा पीड़िता को अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगे नर्सरी के अंदर ले जाकर डरा धमका कर दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025 64(2) (1), 351(3) BNS. 6 पॉक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा उम्र 25 साल निवासी परसबोड़ थाना साजा जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को 25 दिसंबर को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
