Tuesday, March 17, 2026

वैशाली नगर विधायक कार्यालय में 12 दिसंबर से शुरू होगी राम रसोई

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधायक कार्यालय में विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचने वाले जनमानस को अब 20 रुपए में भर पेट भोजन मिल सकेगा। 12 दिसंबर को उनके शांति नगर जीरो रोड, जैन मंदिर के सामने स्थित विधायक कार्यालय में राम रसोई का शुभारंभ होने जा रहा है।

Oplus_16908288

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि गरीबों को राम रसोई में भोजन का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सेन ने बताया कि जनदर्शन में हर रोज वैशाली नगर सहित अन्य विधानसभा से, दूरदराज के लोग भी पहुंचते हैं। मेरा प्रयास रहता है अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी समस्या का समाधान करना होता है।

Oplus_16908288

विधायक सेन ने बताया कि उनका मानना है कि जनसेवा का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों तक सुविधा और सम्मानपूर्वक सहायता पहुंचाना है और राम रसोई उसी दिशा में एक संवेदनशील पहल है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news