Monday, March 16, 2026

Bsp कर्मचारियों के लंबित वित्तीय, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा के विषय उठाए

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वित्त व लेखा) प्रवीण निगम के साथ बीएसपी वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों से जुड़े लंबे समय से लंबित वित्तीय, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, एनपीएस एवं सेवा शर्तों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Oplus_16908288

यूनियन ने उत्तर प्रदेश सरकार के पास लंबित कर्मचारियों की सीपीएफ राशि शीघ्र वापस लाने की मांग रखी और इसे कर्मचारियों की वैध अर्जित राशि बताया। इस विषय के समाधान करने सांसद विजय बघेल के सहयोग से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के माध्यम से यूपी सरकार से उच्चस्तरीय संवाद स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में एसईएसबीएफ में जमा राशि को कर्मचारियों की स्वैच्छिक सहमति से एनपीएस खाते में ट्रांसफर करने के विकल्प पर भी चर्चा हुई, जिससे सेवानिवृत्ति उपरांत बेहतर वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही इंटर-प्लांट ट्रांसफर के कारण एफपीएस में उत्पन्न समस्याओं के समाधान करने सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया। सीएंडआइटी विभाग से संबंधित इंसेंटिव व अतिरिक्त वेतन को यथावत रखने, तथा किसी भी कर्मचारी के आर्थिक लाभ में कटौती न करने की मांग यूनियन ने दृढ़ता से रखी। यूनियन ने एनपीएस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की तथा ईपीएफओ के साथ संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित करने का भी प्रस्ताव दिया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं दिव्यांग कर्मचारियों के परिवहन भत्ते पर कर छूट देने की मांग करते हुए यूनियन ने कर्मचारियों पर अनावश्यक कर भार हटाने की अपील की।

Oplus_16908288

साथ ही सेल वेतन खातों से जुड़े बैंकिंग लाभों के व्यापक प्रचार की भी मांग रखी। प्रबंधन की ओर से ईडी (एफएंडए) प्रवीण निगम ने आश्वस्त किया कि सीपीएफ, सीएंडआइटी, एसईएसबीएफ, एनपीएस व कर छूट जैसे विषयों पर नियमसम्मत व सकारात्मक निर्णय शीघ्र लिए जाएंगे। बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news