Friday, March 27, 2026

रेलवे कर्मचारी से लूट, मोबाइल नकदी व दस्तावेज लेकर भागे

अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : अज्ञात युवकों ने रेलवे कर्मचारी का रास्त रोक कर उनके पास रखे मोबाइल, नकदी सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर खुर्सीपार थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर बीएमवाय लाबी चरोदा में कार्यरत ए नारायण राव उम्र 56 साल पिता स्व. ए गणेश राव ने पुलिस को शिकायत  में बताया कि 26 मार्च की रात में करीब 1.30 बजे अपने घर हरिनगर कल्पना कातुलबोर्ड दुर्ग से एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 बीएच 6291 से ड्यूटी पर बीएमवाय चरोदा जाने के लिए निकले थे। रात्रि करीब 1.45 बजे तेलहा नाला खुर्सीपार के पास पहुंचे थे कि तभी अज्ञात दो लड़को ने रूकने का ईशारा किया। वाहन रोकते ही दो अज्ञात लड़कों ने जेब में रखे मोबाइल, पर्स में रखे नकदी, उम्मीद कार्ड, आई कार्ड, आधार कार्ड को छपटमारी कर भाग गए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news