भिलाई : न्यूज़ 36 : अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ नंदिनी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बानबरद, वार्ड-15, वार्ड-आठ तथा वार्ड-तीन जयस्तंभ चौक अहिवारा में दबिश दी, जहां आरोपित अवैध रूप से सट्टा संचालित करते पाए गए। पुलिस ने मौके से कुल 41,240 रुपये नगद, तीन मोबाइल फोन और सट्टा पट्टी (कापी-पन्ना सहित अन्य सामग्री) जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग 67,000 रुपये आंकी गई है। इस संबंध में थाना नंदिनी नगर में जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपितों में ज्ञनिक निर्मलकर (68 वर्ष) निवासी ग्राम बानबरद, विश्वनाथ साहू (45 वर्ष) निवासी अहिवारा वार्ड 8 और करन सिंह मारकण्डे (24 वर्ष) निवासी जयस्तंभ चौक वार्ड-तीन शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से सट्टा गतिविधियां संचालित कर रहे थे।
