दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जंजगीरी में लोक निर्माण विभाग यानी PWD की सड़क निर्माण व्यवस्था सवालों के घेरे में है। सामने आई तस्वीरें खुद सड़क की खराब गुणवत्ता और निर्माण में बरती गई कथित लापरवाही की कहानी बयां कर रही हैं। पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है और डामर की परत टूटकर बिखरती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022-23 में निकले टेंडर के बाद सड़क निर्माण का काम ठेकेदार को सौंपा गया था। लेकिन वर्क ऑर्डर के बाद भी काम शुरू होने में लंबा समय लगा और निर्धारित समय सीमा के बाद भी निर्माण की रफ्तार और गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे…?
विभाग की ओर से ठेकेदार को फाइन नोटिस दिए जाने की बात भी सामने आई, लेकिन सवाल अब भी वही है,
अगर विभागीय निगरानी सही तरीके से हुई थी, तो पहली ही बारिश में सड़क की यह हालत कैसे हो गई…?
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क क्या बारिश की पहली परीक्षा में ही फेल हो गई..?
अब जरूरत है कि PWD विभाग पूरे मामले की तकनीकी जांच कराए, निर्माण की गुणवत्ता की जांच हो और यदि कहीं लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
क्योंकि सवाल सिर्फ एक सड़क का नहीं
सवाल जनता के पैसों और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का है।
