Sunday, March 15, 2026

शादी समारोह में उपहार से भरा पर्स पार

भिलाई : न्यूज़ 36 : अंजोरा के मैरी गोल्ड रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में चोरी हुई है ।अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर उपहार से भरे पर्स को पार कर दिया। पर्स में सोने की अंगूठी मंगलसूत्र और करीब 75000 रुपये नगद थे। शिकायत पर अंजोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी दुर्ग निवासी प्रेम खत्री ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 20 नवंबर को उसके बड़े भाई प्रीतम खत्री और लव खत्री की शादी थी शादी में कई मेहमान और परीक्षित आए थे। शिकायतकर्ता की मां पूजा खत्री स्टेज के सामने कुर्सी पर बैठी थी उसने अपने पर्स को बगल वाली कुर्सी पर रखा था पर्स में उपहार में मिले जेवर और नगदी रुपए थे। कुछ समय बाद उनका ध्यान पर्स पर गया तो वहां नहीं था। पतासाजी करने पर भी कुछ पता नहीं चला।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news