दुर्ग : न्यूज़ 36 : 300 किलो कॉपर केबल की चोरी करने वाले फरार दो आरोपियों को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वसीम अली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बीबीबी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड रसमड़ा जोरातराई मे काम करता है।

कंपनी में एशियन केबल कॉपर केइसी के बंडल में से लगभग 100 मीटर तार जिसकी कीमत 6 लाख रुपए थी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलगांव पुलिस ने विवेचना करते हुए इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और उनसे 6 लाख रुपए कीमत के माल की रिकवरी की गई थी। इस मामले में तीन आरोपी फरार थे।

पतासाजी करते हुए पुलिस ने फरार दो आरोपी लोमन धनकर,नारायण ढीमर दोनों थाना नेवई निवासी को रिमांड में लेकर पूछताछ किया है।
