Wednesday, February 11, 2026

अंग्रेजी गोवा शराब की बिक्री करते आरोपी पकड़ाया

दुर्ग : न्यूज़ 36 : अवैध रूप से अंग्रेजी गोवा शराब की बिक्री कर रहे आरोपी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत चौकी अंजोरा में मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देते हुए अवैध रूप से परिवहन व संग्रहित की गई अंग्रेजी गोवा शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश्वर ठाकुर निवासी इंदिरा आवास शीतला पारा चौकी अंजोरा के पास से 31 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब को जब्त किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news