Wednesday, March 4, 2026

अधिवक्ता संघ चुनाव मतदाता सूची का प्रकाशन चस्पा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिला अधिकता संघ के आठ पदाधिकारी व छह कार्यकारणी सदस्यों का द्विवार्षिक चुनाव 16 फरवरी को होगा। इसे लेकर संघ के चुनाव कार्यालय में तैयारियां जोरों से चल रही है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। 30 से 1 फरवरी तक का दावा आपत्ति मांगी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेंद्र कुमार गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर सूची चस्पा कर दी है। इसमें कुल 1539 पुरुष- महिला अधिवक्ता मतदाता है । जिसका अवलोकन जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यालय में किया जा सकता है। प्रारंभिक मतदाता सूची में आपत्ति प्रस्तुत करने 30 व 31 जनवरी को दोपहर ढाई से शाम 5:00 बजे तक व 1 फरवरी को दोपहर ढाई से शाम 4:00 बजे तक का समय दिया गया है दावा आपत्ति आने पर उसके निराकरण करने के पश्चात 2 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news