Thursday, March 12, 2026

भिलाई नगर निगम में हुआ लोक कल्याण मेला का आयोजन

भिलाई : न्यूज़ 36 : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सभागार में किया गया। इस योजना के माध्यम से भिलाई शहर के पथ विक्रेताओ को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने ऋण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ उठाने से अन्य 8 कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का लाभ मिलने लगेगा। सरकार ने पथ विक्रेताओं को मिलने वाले लोन की राशि में वृद्वि की है। जिसमें प्रथम लोन 10 हजार से 15 हजार, द्वितीय लोन 20 हजार से 25 हजार एवं तृतीय लोन 50 हजार तक कर दिया गया है। पथ विक्रेता द्वारा लिए गए लोन की राशि का भुगतान समय से करने पर बैंक द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज पर सब्सिडी भी प्रदान किया जाएगा। पथ विक्रेता प्रथम लोन के लिए आवेदन च्वाइस सेंटर के माध्यम से करा सकते है। तृतीय लोन के लिए निगम मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक 57 राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन विभाग से संपर्क करना होगा।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news