Thursday, June 11, 2026

बिना अनुमति सार्वजनिक संपत्तियों पर लगाई प्रचार सामग्री

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बिजली खंभों, पेड़ों और सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध प्रचार सामग्री लगाने वालों पर निगम प्रशासन, सख्त हो गया है। ऐसे पांच संस्थानों एवं व्यक्तियों को नोटिस जारी कर 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने की बात कही गई है।

निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर बाजार विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभों, पेड़ों तथा सार्वजनिक संपत्तियों पर बिना अनुमति होर्डिंग एवं प्रचार सामग्री लगाकर विज्ञापन किए जाने के मामले सामने आए। निरीक्षण में पाया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के खंभों एवं पोल पर डा. सुशांत कुमार तथा डा. प्रशांत कुमार के होर्डिंग बोर्ड लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के उद्यानों की दीवारों पर भी प्रचार सामग्री चस्पा कर सार्वजनिक संपत्तियों का उपयोग विज्ञापन के लिए ठ किया जा रहा था। जांच के दौरान पेड़ों पर विद्यापीठ, भिलाई द्वारा एडमिशन ओपन संबंधी होर्डिंग तथा बिजली के खंभों पर वेदांतु के होडिंग्स लगे मिले।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news