Tuesday, March 17, 2026

आत्मानंद महाविद्यालय में विश्व प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शासकीय स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय धनोरा में 2 दिसंबर 2025 को विश्व प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए ए खान के नेतृत्व में एवं इको क्लब के माध्यम से व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Oplus_16908288

भोपाल गैस कांड में पीड़ितों की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रदूषकों पर विशेष रूप से छात्रों का ध्यान आकर्षित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ ए ए खान ने प्रदूषण नियंत्रण करने एवं प्रकृति संरक्षण पर अपने विचार रखे ।साथ ही छत्तीसगढ़ के डून्डेरा ग्राम के ग्राम वासियों द्वारा वृक्षारोपण एवं प्रकृति संरक्षण हेतु की जा रही पहल को, विद्यार्थियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया । महाविद्यालय के आंग्ल विभाग के विभागाध्यक्ष विकास पंचाक्षरी द्वारा प्लास्टिक जैसे प्रदूषकों के कम से कम उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। रिड्यूस, रियूस एवं रीसायकल जैसे सिद्धांतों को अपनाने हेतु छात्रों को प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष विश्वनाथ ताम्रकार ने भी जीरो वेस्ट तरीकों को अपनाने हेतु विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राणी शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ हेमा कुलकर्णी द्वारा प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया ।साथ ही उन्होंने ” पेन बिन ” जैसे कार्यक्रम की महाविद्यालय में शुरुआत की, जिससे महाविद्यालय में यूज एंड थ्रो पेंस एवं अनावश्यक रूप से बिखरे हुए प्लास्टिक, पॉलिथीन जैसी वस्तुओं का उन्मूलन किया जा सके । इस कार्यक्रम में बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र रितिक कुमार द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रदूषकों का किस प्रकार निवारण किया जा सके, ऐसे समाधान के रूप में कई जानकारियां प्रदान की गई।

Oplus_16908288

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के इको क्लब की समिति संयोजक डॉ स्वाति तिवारी द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण एवं अधिकाधिक संख्या में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कर अपनी सहभागिता प्रदान की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news