Friday, March 20, 2026

दुर्ग के एक कारोबारी की कार से 2 लाख की चोरी, आरक्षक बर्खास्त

अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही शेष

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग के एक कारोबारी की कार से आरक्षक के 2 लाख रुपए चोरी के मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम ब्रांच के निलंबित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। शेष 4 पर कार्रवाई लंबित है। एसएसपी ने खुद इसकी पुष्टि की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे आईजी अमरेश मिश्रा की बैठक के बाद इस संबंध में आदेश निकाला गया है।

आपको बता दें कि 18 अक्टूबर की रात हवाले की रकम की डिलीवरी की सूचना पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित आधा दर्जन रायपुर पुलिस के जवान एक कार का पीछा करते हुए दुर्ग पहुंच गए थे। वहां कारोबारी मयंक गोस्वामी जब अब अपने घर के पास रुके तो रायपुर पुलिस की टीम मयंक को कार से बाहर निकाल कर पूछताछ करने लगी।

इस दौरान रायपुर पुलिस के आरक्षक रहे प्रशांत शुक्ला ने कार की तलाशी ली और उसमें से 2 लाख रुपए निकाल लिए और रख लिए। कारोबारी मयंक से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मयंक ने जब कार में 2 लाख रुपए रकम ढूंढी तो वह नहीं मिली। इसके बाद घर की सीसीटीवी चेक की, तो उसमें प्रशांत वह रकम निकालते नजर आया।

इसके बाद कारोबारी ने 19 अक्टूबर को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की। उन्होंने इसका प्रतिवेदन एसएसपी लाल उमेद सिंह को भेजा था। जिसके आधार पर आरक्षक प्रशांत अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया था। और मामले की जांच सीएसपी से कराई।

करीब हफ्ते भर जांच के बाद एसएसपी ने प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया

क्या है पूरा मामला?

दरअसल पिछले हफ्ते ACCU की टीम पर आरोप लगे थे कि, उन्होंने दुर्ग के पॉश इलाके में एक कारोबारी के कार की जांच की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कार में रखे दो लाख रुपये की चोरी कर ली थी। इस घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की थी जिसके बाद उन्होंने यह मामला रायपुर एसएसपी को भेज दिया था। मामले में आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया था।

इन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही अभी शेष

अपराध शाखा के आरक्षक धनंजय गोस्वामी, वीरेंद्र भार्गव, दिलीप जांगड़े और प्रमोद वट्टी के खिलाफ जाँच के आदेश दिए थे। सीएसपी कोतवाली को जाँच का जिम्मा सौंपा गया था।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news