Sunday, March 15, 2026

भिलाई में 12 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

दुर्ग : न्यूज़ 36 : आदर्श शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जीई रोड पावरहोउस भिलाई में 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया जा रहा है।

Oplus_16908288

यह मेला विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों एवं कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए – आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में 10वीं, 12वीं एवं आइटीआइ उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपनी मार्कशीट, प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड सहित सभी * आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के लिए कहा गया है। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई से प्राप्त जानकारी अनुसार उद्योग प्रतिष्ठान वासलोह बीके कास्टिंग लिमिटेड लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के लिए मैकेनिस्ट, फाउंड्रीमैन, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर व फीटर, आत्मनिर्भर रेसिडेंशियल कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड भिलाई के लिए आफिस आपरेशन, विष्णु केमिकल लिमिटेड ‘लाइट इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई के लिए फिटर व इलेक्ट्रीशियन, एक्मे आटोमेशन प्राईवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फीटर व कारपेंटर सभी ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news