Friday, September 4, 2026

अवैध रूप से सड़क किनारे फर्नीचर लगाने वालों पर निगम की कार्रवाई, चालानी एवं बेदखली के साथ सामान जब्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक-1 में जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण एवं सड़क किनारे अनधिकृत रूप से फर्नीचर लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जोन-1 राजस्व विभाग द्वारा सुपेला पानी टंकी के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से फर्नीचर एवं अन्य सामान लगाकर मार्ग बाधित करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई, बेदखली तथा सामान जब्ती की कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने मौके से अनधिकृत रूप से लगाए गए सामान को हटवाते हुए जब्त किया तथा संबंधितों को भविष्य में सार्वजनिक मार्ग एवं सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी।
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथ एवं शासकीय भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने में निगम का सहयोग करें।
कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शशांक शेखर सिंह, नंद कुमार सिन्हा, विनोद शुक्ला, निरंजन असाटी, नीलेश ठाकुर, हेमंत यादव एवं युवराज साहू उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news