Wednesday, April 8, 2026

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन 17 तक कर सकेंगे

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल तक तय की गई है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की तैयारी कराना है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 17 अप्रैल की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 18 से 21 अप्रैल तक रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 से 28 अप्रैल तक जिला स्तर पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रवेश पत्र 1 से 9 मई के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई को होगा। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी वेबसाइट, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी ले सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news