Thursday, March 12, 2026

रक्तदान को बढ़ावा दे रही प्रजा सेवा समिति का हुआ सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री साईं नाथ जन सेवा समिति के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रजा सेवा समिति को समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। प्रजा सेवा समिति पिछले 16 वर्षों से रक्तदान एवं सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जिसमें रक्तदान, गरीब बच्चियों का विवाह और बारिश मे गिर गए गरीबों के घर बनाए हैं। यह सभी कार्य प्रजा सेवा समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर किए है। समारोह में प्रजा सेवा समिति के अध्यक्ष डी. श्रीनिवास, सक्रिय सदस्य जे.डी. ख़ान , दीपक कुमार, श्रीनिवास, राम अवतार यादव, विश्वनाथ गुम्मीदी और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news