Wednesday, March 18, 2026

सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने की कार्रवाई

दुर्ग : न्यूज़ 36 : सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात नग सट्टा पट्टी एवं 33,800 रुपए को जब्त किया है।

Oplus_16908288

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर अवैध रूप से सट्टा चल रहा है। इस पर पुलिस ने दवे पेट्रोल पंप के पीछे पोलसाय पारा, तालाब के पास एवं शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के पास कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अजहर निवासी तकिया पारा दुर्ग, मिर्जा अहमद बेग लुचकी पारा, कमल नागेश इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड, मोहम्मद नासिर हटरी बाजार दुर्ग पर कार्रवाई की है।

Oplus_16908288

आरोपियों के खिलाफ धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news