Thursday, March 19, 2026

सूर्या मॉल के पास अवैध पार्किंग पर पुलिस की कार्यवाही, 19 वाहनों का चालान

पार्किंग ठेकेदार पर मामला दर्ज

भिलाई : न्यूज़ 36 : जुनवानी स्थित सूर्या मॉल भिलाई के आसपास अवैध पार्किंग और यातायात बाधित होने की शिकायतों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 19 दुपहिया और चारपहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया, वहीं अवैध पार्किंग कराने के मामले में पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्मृति नगर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सूर्या मॉल के पास सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहा है और यातायात प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए 15 मार्च को पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 19 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध पार्किंग कर सड़क मार्ग को बाधित करने के मामले में मॉल के पार्किंग ठेकेदार आशीष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क मार्ग को अवरुद्ध न करें, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news