ऐसे वाहन चालक की शिकायत वाटस,अप नम्बर(94791- 92029)एवं पुलिस कंट्रोल रूम के नम्बर(94791- 92099) पर भेजे
दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस ने शनिवार को मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने का और उसका वीडियो शूट करने के आरोप में चार युवक और एक नाबालिक को हिरासत में लिया । युवाओं ने गणतंत्र दिवस पर स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो पर संज्ञान स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग ने त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया । थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा के द्वारा स्टंट बाइकर्स पर कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो की जांच कर पता तलाश किया। जिस पर पांच बाइक पर सवार स्टंट राइडर से पूछताछ करने थाना लाया गया ।पूछताछ पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। जिस पर सुपेला थाने में अपराध पंजीबद्घ कर बाइक को जप्त किया गया । जिसमें चार बालिक एवं एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया । उन सभी को समझाइए दिया गया जिस पर उनके द्वारा आगे इस प्रकार की किसी भी तरह की बाइक स्टंट न करने की शपथ भी ली गई। थाना सुपेला द्वारा पांच वाहनों को जप्त कर धारा 279 के तहत एवं मोटर व्हीकल एक्ट को धारा 183 (1) 184, 189, 194 (d), 37 /177, 3/ 181, 5/180 में कार्रवाई कर चार युवक एवं एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया। जिसमें राज अनुरागी रिसाली, प्रदीप प्रजापति सेक्टर 6 ,सिंटा सोनू घासीदास नगर, संजय सोना सेक्टर 5 भिलाई का होना पाया गया ।
अपील /चेतावनी सभी पलकों से निवेदन है कि वह अपने बच्चों को वहान मोडिफाइड करके वहान चालाने, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्रवाई की जा रही है ।और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूलकर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है ।जिसके जवाबदार व स्वयं होंगे । यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वहां हो तो यातायात व्हाट्सएप नंबर 9479192029 एवं पुलिस कंट्रोल रूम के 9479192099 पर भेजें जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी ।
