Monday, March 16, 2026

नो पार्किंग पर खड़ी गाड़ियों के खिलाफ पुलिस का अभियान

भिलाई : न्यूज 36 : नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान जारी है । पुलिस ने पिछले 6 महीने में कुल 2,406 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दावा किया है कि नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ उनकी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी शुक्रवार को नेशनल हाईवे कैनाल रोड और फ्लाईओवर के बीच खड़े भारी वाहनों पर ऑनलाइन चालान किया गया। वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी निकालकर उसके नंबर पर ई- चालान भेजा गया। साथ ही सूर्या मॉल के पास खड़े 22 दो पहिया वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर यातायात मुख्यालय नेहरू नगर लाया गया। साथी ही वहां खड़े चार पहिया वाहनों के पहिए को लॉक किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news