भिलाई : नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार किया । उक्त आरोपी 30 लाख रुपए का ब्राउन शुगर लेकर दुर्ग आया था और स्थानीय कोचियों को बेचने वाला था।मुखबिर ने इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।आरोपी के पास से करीब 380 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया कि कामठी रनराणां जिला नागपुर महराष्ट्र निवासी आरोपी अजय सोनानी 25 वर्ष को पुलिस ने रेलवे कॉलोनी आरपीएफ पोस्ट दुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ब्राउन शुगर का बड़ा सप्लायर है,लम्बे समय से दुर्ग के चिल्हर कोचियों को माल की सप्लाई कर रहा है।वो ब्राउन शुगर की बडी खेप लेकर दुर्ग पंहुचा था।वो रेलवे कॉलोनी आरपीएफ पोस्ट गार्डन के पास खड़े सभी कोचियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी से जब्त 380ग्राम ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 30 लाख रुपये है ।
