Wednesday, March 18, 2026

चाकू से हमला कर चोट पहुंचाने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : कृष्णा नगर निवासी सीताराम पाल ने सुपेला  21 सितंबर की शाम 4 बजे करीबन अपनी स्कुटी से घर जा रहा था रास्ते में घर के पास मोड़ में दो लड़के मोटर सायकल में आकर  गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे मना करने पर दोनो लड़को ने धारदार चाकू से हमला कर दिये। जिससे प्रार्थी को हाथ के कोहनी एवं सिर में चोट पहुंचाकर वो फरार हो गये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान मुखबिर की सुचना व प्रार्थी के बताए हुलिया के आधार पर संदेही अमन साहू 23वर्ष से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया।आरोपी अमन ने बताया कि उसने अपने दोस्त राजीव नगर सुपेला निवासी रोहित शाह “21” वर्ष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा, चाकू जप्त किया है। आरोपी अमन के खिलाफ पूर्व में भी थाना सुपेला में कई अपराध दर्ज है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना सुपेला से निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. रवि कुमार, का विशेष योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news