दुर्ग: समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के व्यवसाय विद्युतकार, फिटर, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आरएसी एवं अन्य तकनीक व्यवसाय के उत्तीर्ण व वर्तमान में परीक्षा में बैठने वाले पुरुष परीक्षार्थियों के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग में मुंद्रा सोलार प्राइवेट लिमिटेड कच्छ गुजरात ग्रुप का अदानी सोलार द्वारा 18 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से मेगा ओपन केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। अभ्यर्थी की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए । व्यवसाय से संबंधित पदों के लिए वेतनमान लगभग 15475 रुपए प्रतिमाह देय है।
