Saturday, March 21, 2026

रोजगार कार्यालय दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप 31 को, 470 पदों पर भर्ती होगी

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 31 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में जय भोले फाइनेंशियल सर्विस दुर्ग के 20 पद (इंशोरेंस एडवाजर), वन स्टाफिंस सॉल्यूशन प्रा.लि. के 39 पद (शिक्षक, फील्ड एसोसिएट, सोशल मीडिया ऑपरेटर, टेलीकॉलर, वीडियो एडिटर एवं काउंसलर) तथा सेफ इंटेलिजेंट सर्विस प्रा.लि. के 411 पद (सिक्युरिटी गार्ड, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग मैनेजर एवं ट्रेनिंग ऑफिसर), कुल 470 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उक्त सभी पदों हेतु वेतन 7000 से 20000 रुपए तक है। 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., बी.ई./ बी.टेक एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते है। विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। आवेदकों को सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news