Friday, March 27, 2026

बीएसपी अस्पताल रिसाली के फार्मासिस्ट ने की मरीज से मारपीट

नशे में धुत था फार्मासिस्ट,दवा के लिए मांगे पैसे

भिलाई : न्यूज़ 36 :नेवई थाना पुलिस ने दवा लेने पहुंचे व्यक्ति से मारपीट के मामले में बीएसपी अस्पताल रिसाली सेक्टर के फार्मासिस्ट के खिलाफ धारा 115, 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रार्थी संतोष कुमार डहरिया निवासी न्यू नेहरू नगर उमरपोटी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नवीन का मानसिक ईलाज चल रहा है जो पत्नी खोजन डहरिया की दवाई लेने के लिए रिसाली बीएसपी अस्पताल गया था। दवा के लिए रुपए की मांग की गई। बीएसपी अस्पताल का फार्मासिस्ट विजय नामक व्यक्ति नशे में धुत थे। रिश्वत के तौर पर 1,00,000 की मांग की। उन्होंने बिना किसी कारण मेरे पुत्र नवीन के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान फार्मासिस्ट ने मेरे पुत्र को सरेआम गालियां दी और उसे अपमानित किया। उक्त फार्मासिस्ट ने पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है। इस घटना के बाद लोगों में भी आक्रोश है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news