Sunday, March 15, 2026

मनोज राजपूत जैसे व्यक्ति बन रहे अवैध प्लाटिंग करने वालो के आईकान

विधायकद्वय रिकेश सेन , ललित चंद्राकर अवैध प्लाटिंग वालो पर सख्त
किन्तु दुर्ग विधायक द्वारा पहल का आम जनता को इंतज़ार

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  एक तरफ भिलाई निगम प्रशासन द्वारा लगातार अवैध प्लाटिंग वालो पर शिकंजा कसा जा रहा है वही अगर दुर्ग नगर निगम प्रशासन की बात करे तो दुर्ग निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग वालो के हौसले बुलंदी पर है कांग्रेस शासन के समय महीने दो महीने में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही हो भी जाती थी किन्तु भाजपा शासन के बाद विगत छह माह में एक भी अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही हुई हो कही प्रतीत नहीं हो रहा है .
दुर्ग निगम से लगे भिलाई निगम क्षेत्र के वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालो की एक फौज है किन्तु पिछले कुछ माह से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा लगातार ऐसे अवैध प्लाटिंग करने वालो पर कार्यवाही के निर्देश लगातार जारी किये जा रहे है । प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भी अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही की बात कही गई है किन्तु दुर्ग निगम प्रशासन शायद मंत्रियो कि बातो को गंभीरता से नहीं ले रहा या फिर किसी राजनैतिक दबाव के चलते कार्यवाही नहीं हो रही । स्थानीय विधायक गजेन्द्र यादव द्वारा अवैध प्लाटिंग पर सख्त निर्देश की कही कोई बात भी सार्वजानिक नहीं हुई जिस तरह वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग , अवैध कब्ज़ा और यातायात व्यवस्था में बाधक बनते दुकानों से बाहर सामान रखने वालो पर कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए जाते रहे है । वही दुर्ग शहर अभी इन सब परिस्थियों से दुर है, अगर विधायक गजेन्द्र यादव अवैध प्लाटिंग एवं मार्गो पर अवैध कब्ज़े पर कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दे रहे है तो क्या जिम्मेदार अधिकारी वर्ग दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव की बातो को अनदेखा कर रहा है ?

मनोज राजपूत जैसे व्यक्ति बन रहे अवैध प्लाटिंग करने वालो के आईकान
एम आर ले आउट द्वारा खुले आम अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है कई बार प्रशासन ऐसे अवैध प्लाटिंग करने वाले मनोज राजपूत पर कार्यवाही कर चुकी है किन्तु इस कार्यवाही से मनोज राजपूत को कोई ख़ास फर्क पड़ा हो ऐसा कही भी नजर नहीं आता कई तरह के विवादों में घिरे कभी कांग्रेस का सहारा लेकर कभी हिंदुत्तव की बात करते हुए कभी छत्तीसगढिय़ा की बात कर अपने अवैध प्लाटिंग के कार्य को खुले आम अंजाम दे रहे है । हर बार कार्यवाही दिखावा मात्र ही साबित हो रही है और शहरी सरकार सहित जिला प्रशासन भी अवैध प्लाटिंग के आइकान बनते जा रहे मनोज राजपूत के एम आर ले आउट तथा अन्य अवैध प्लाटिंग पर निर्णायक कार्यवाही करने में अक्षम साबित हो रहा ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news