साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : एस डी एम कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाया जाए। एसडीम हर्ष लता वर्मा जनप्रतिनिधियों पत्रकारों के साथ शहर के गणमानय नागरिकों की उपस्थिति में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को नुकसान ना हो हरे भरे पेड न कटे मार्ग अवरोध न हो पानी की भी बर्बादी काम हो इन बातों पर जोर देते हुए शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की। त्योहार के दिन चिकित्सा सुविधा के साथ पानी टैंकर पूरी तरह ववस्थित रहे इसके निर्देश दिए बैठक में तहसीलदार थाना प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत अध्यक्ष पाषर्दगण पत्रकार के साथ नागरिक उपस्थित रहे पुलिस विभाग ने भी अपनी सतर्कता त्योहार पर बढ़ाने का भरोसा दिलाया।
