Monday, March 16, 2026

जीई फाउंडेशन का पोषण पखवाड़ा में उल्लेखनीय योगदान, समापन पर हुए विविध कार्यक्रम

कुपोषित बच्चों को दी गई सुपोषण किट, गोद भराई व अन्न प्राशन में भी भागीदार

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग भिलाई-1 परियोजना के खुर्सीपार जोन-3 सेक्टर के आंगनवाड़ी केंद्र घासीदास नगर-2 में पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। 8 अप्रैल से प्रारंभ किए गए पोषण पखवाड़ा में सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जी ई) फाउंडेशन टीम ने एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के साथ मिलकर विविध गतिविधियां संचालित की।


भिलाई परियोजना अधिकारी पद्मजा सिन्हा, पर्यवेक्षक कंचन महतो और जीई फाउंडेशन की ओर से प्रदीप पिल्लै ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशु का अन्नप्राशन करवाया। पखवाड़े भर की गतिविधियों के अंतर्गत जीई फाउंडेशन की ओर से कुल 28 गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया साथ ही सोया, चना, गुड़, तिल, दाल, साबुत मूंग दाल, फल से भरी पोषण खजानी वाली सुपोषण टोकनी बांटी गई।


परियोजना अधिकारी श्रीमती सिन्हा ने उपस्थित हितग्राहियों को पोषण पखवाड़ा के महत्व से परिचित कराया। साथ ही कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकलने हेतु उपाय के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जीई फाउंडेशन द्वारा गंभीर और मध्यम कुपोषित बच्चों के लिए सुपोषण किट और प्रोटीन पाउडर का वितरण किया गया साथ ही 6 आँगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इन आयोजनों में जीई फाउंडेशन से मृदुला शुक्ला,प्रकाश देशमुख,विशाखा मांगूडे,सोनम सागर, अजीत और घासीदास नगर (1,2,3),फौजी नगर,हाउसिंग बोर्ड, कुरूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आशा पाठक,उमेश्वरी रात्रे,पिंगला बंजारे,जीतू मनहर,सिंधु  पगारे, भगवती, सहायिका, चंचल निषाद, किरण सिंह और विमला कामले सहित अन्य का विशिष्ट सहयोग रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news